ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsNews

13 वर्ष लड़की के साथ चार युवकों ने की छेड़छाड़

13 वर्ष लड़की के साथ चार युवकों ने की छेड़छाड़

शहर की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ ट्यूशन से लौट रही मोहल्ले के युवकों ने रास्ते में उसके साथ छेड़खानी की. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि शनिवार को उसकी 13 वर्षीय बेटी ट्यूशन कर घर लौट रही थी. रास्ते में मोहल्ले के चार युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। घर लौटने पर उसकी बेटी ने उसे घटना के बारे में बताया। जब वह इस मामले की शिकायत आरोपी के घरवालों से करने गया तो उन्होंने उसके लड़कों को डांटने की बजाय उसे और उसकी पत्नी को गालियां दीं और मारपीट की. आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना को लेकर वह काफी डरा हुआ है। कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page