OYO होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा मिला युवक का शव,सोसाइड की आंशका

हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र स्थित एक OYO होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला,जिस कारण सोसाइड की आंशका व्यक्त की जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार सिम्भावली के गांव बक्सर में स्थित एक oyo होटल में गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला घोशियान निवासी अशोक कुमार ने बुद्धवार को कमरा किराए पर लिया था।

गुरूवार सुबह जब सफाईकर्मी कमरें में पहुंचा,तो कमरे अंदर से बंद था। कमरा खुलवाने का काफी प्रयास किया। मामलें की सूचना पुलिस को देनें पर पुलिस ने किवाड़ तोड़कर देखा ,तो अशोक का शव पंखे में मफलर से फांसी का फंदा लगा मिला।

सीओ संस्तुति सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया हैं। मामलें की जांच की जा रही है।

Exit mobile version