M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

ODOC में शामिल हुआ हापुड़ का पेठा, MSME दिवस पर CM योगी को दिखाई जाएगी खास प्रस्तुति

ODOC में शामिल हुआ हापुड़ का पेठा, MSME दिवस पर CM योगी को दिखाई जाएगी खास प्रस्तुति

 IIA की पहल पर विधायक विजयपाल आढ़ती ने मिठास पेठा शॉप पर लिया जायका, उद्यमियों संग वीडियो रील तैयार; 75,000 नई खाद्य इकाइयों के लक्ष्य को मिलेगी मजबूती

हापुड़।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना की तर्ज पर अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन’ पहल को भी गति मिल रही है। आगामी 27 जून 2026 को MSME दिवस के मौके पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) उत्तर प्रदेश के हर जिले के पारंपरिक व्यंजन को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेगा। इसी क्रम में हापुड़ जिले से प्रसिद्ध पेठे को ODOC में शामिल किया गया है।

विधायक ने लिया पेठे का जायका, बनी वीडियो रील
IIA हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन पवन शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को फ्रीगंज रोड स्थित मिठास पेठा शॉप पर विशेष कार्यक्रम हुआ। हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, IIA पदाधिकारियों और उद्यमियों ने यहां पहुंचकर पेठे का स्वाद लिया। विधायक ने पेठे के महत्व और जिले की पहचान पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान एक संक्षिप्त वीडियो/रील भी रिकॉर्ड की गई।

पेठा उद्योग को मिलेगी नई पहचान
चेयरमैन पवन शर्मा ने मिठास पेठा शॉप के संचालक मनोज कौशिक से उत्पादन और बिक्री को लेकर चर्चा की। उन्होंने ODOC योजना के तहत सरकार से मिलने वाली सुविधाओं और आ रही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही पेठे को ODOC में शामिल होने पर बधाई दी। शर्मा ने कहा कि इससे हापुड़ के पेठा उद्योग को नया बाजार मिलेगा।



CM योगी को सौंपी जाएगी विशेष प्रस्तुति
IIA द्वारा सभी जिलों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के वीडियो संदेशों को संकलित कर एक विशेष प्रस्तुति तैयार की जाएगी। MSME दिवस पर यह प्रस्तुति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट की जाएगी। इसका उद्देश्य ODOC का प्रचार-प्रसार, स्थानीय खाद्य विरासत का संरक्षण और इंडिया फूड एक्सपो-2026 के जरिए खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई पहचान देना है।



75 हजार इकाइयों के लक्ष्य से जुड़ी पहल
यह पहल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित 75,000 नई खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लक्ष्य के अनुरूप है। इससे स्थानीय खाद्य उत्पादों को नए बाजार और निवेश के अवसर मिलेंगे।



इस अवसर पर IIA सचिव लवलीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, विजय शंकर शर्मा, वैभव गुप्ता, आकाश शर्मा, मोहित जैन, विपिन तायल, प्रशांत शर्मा, ध्रुव गुप्ता, धनेश जैन, संजय अग्रवाल समेत कई उद्यमी मौजूद रहे।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page