NH-9 पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार महिला और पुरुष की मौत

NH-9 पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार महिला और पुरुष की मौत
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह गाज़ियाबाद निवासी ममता व देवचरण गंगा स्नान को गढ़ जा रहे थे। जैसे ही वे निजामपुर क्षेत्र में पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही NHAI और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।











