ATMS College of Education Menmoms
News

मंड़ी समिति ने खाद्यान्न, फल-सब्जी के थोक आढ़त विक्रेताओं को जारी किए 827 लाईसेंस


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
कृषि उत्पादन मण्डी समिति परिसर हापुड़ में खाद्यान्न, फल-सब्जी के थोक आढ़त विक्रेताओं के लिए मण्डी परिसर के अन्दर एवं बाहर कार्य करने हेतु 827 लाईसेन्स निर्गत किये गये हैं, जिनमें से मात्र 385 लाईसेन्स अद्यतन तिथि तक नवीनीकरण है। शेष 442 लाईसेन्सी ऐसे हैं, जिनके द्वारा अपने लाईसेन्सों का नवीनीकरण नहीं कराया गया है, इनमें भी 80-90 लाईसेन्सी ऐसे हैं जो विगत कई वर्षों से नवीनीकरण नहीं कराये गये हैं।
मंड़ी समिति प्रशासन ने कहा कि ऐसे समस्त लाईसेन्स धारकों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने लाईसेन्स नवीनीकरण कराये जाने हेतु नियमानुसार आवेदन प्रस्तुत करते हुए फीस आदि जमा कराकर विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरान्त 31.07.2021 तक नवीनीकरण करा लें । जिन लाईसेन्सियों द्वारा 31.07.2021 तक अपना लाईसेन्स नवीनीकरण कराये जाने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत नहीं किया जायेगा अथवा समस्त मान्य औपचारिकताएं पूर्ण नहीं की जायेगी, उनको कोई अन्य अवसर प्रदत्त किये बिना, उनके लाईसेन्सों के निरस्तीकरण की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page