IIA धीरखेड़ा चैप्टर ने मनाया एमएसएमई डे, उद्यमियों ने किया आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

IIA धीरखेड़ा चैप्टर ने मनाया एमएसएमई डे, उद्यमियों ने किया आत्मनिर्भर भारत का संकल्प
मंथन बैठक में जीडीपी-निर्यात में एमएसएमई के योगदान पर चर्चा, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हापुड़। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) धीरखेड़ा चैप्टर के तत्वावधान में रविवार को सोसाइटी भवन धीरखेड़ा में एमएसएमई डे के उपलक्ष्य में मंथन बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा ने की।
देश की प्रगति की रीढ़ है एमएसएमई: पवन शर्मा
चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा ने सभी उद्यमियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एमएसएमई की ताकत से ही देश की प्रगति और सबका विकास संभव है। भारत की जीडीपी में एमएसएमई का 30% और निर्यात में 45% योगदान है। देशभर में 63 मिलियन इकाइयों से करीब 110 मिलियन लोगों को रोजगार मिला है। यह क्षेत्र विकसित भारत 2047 के सपने की नींव मजबूत कर रहा है।
उद्यमियों को किया नमन
सचिव लवलीन गुप्ता ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के आत्मनिर्भर भारत मिशन को गति देने वाले सभी उद्यमियों, नवाचारों और छोटे व्यवसायों को नमन है। ये ही अर्थव्यवस्था को रफ्तार देते हैं और रोजगार सृजित करते हैं। कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने कहा कि सभी उद्यमी एकजुट होकर आगे बढ़ें ताकि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य हासिल हो सके।
समस्याओं के समाधान में तत्पर: शांतनु सिंघल
सीईसी सदस्य शांतनु सिंघल ने एमएसएमई को उद्योग जगत की रीढ़ बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र लगातार नई योजनाओं से छोटे-बड़े उद्योगों की समस्याओं का समाधान करता है और आर्थिक मदद के लिए तत्पर रहता है।
पौधारोपण कर लिया संकल्प
बैठक के अंत में सभी उद्यमी सदस्यों ने भारतीय एमएसएमई को सलाम करते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही सोसाइटी भवन प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
इस दौरान अशोक छारिया, राजेंद्र गुप्ता, सुनील जैन, आकाश शर्मा, वैभव गुप्ता, अतुल गोयल, केशव गोयल, सचिन अग्रवाल, सरजीत सिंह, लोकेश गोयल, संजय गोयल, गोपाल जिंदल, प्रशांत शर्मा, मुदित बंसल, माधव सिंघल समेत कई उद्यमी मौजूद रहे।











