M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

IGRS शिकायतों के समाधान में हापुड़ पुलिस यूपी में आई फस्ट,एसपी ने दी बंधाई

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली” (IGRS) से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में हापुड़ पुलिस ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एसपी ने इसके लिए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बंधाईयां दी है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही “समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली" (आईजीआरएस) के तहत प्रदेश के समस्त जनपदों में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण के फलस्वरूप हापुड़ पुलिस द्वारा विगत माह अक्टूबर 2022 में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है।

जनपद में आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से विगत माह अक्टूबर में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों का पुलिस अधीक्षक हापुड़ द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों/ थाना प्रभारियों से त्वरित कार्यवाही कराते हुए अतिशीघ्र उनका निस्तारण कराया गया।



आईजीआरएस प्रणाली से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराने एवं पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कराने में आईजीआरएस सैल में नियुक्त निरीक्षक सुरेश चंद्र (प्रभारी IGRS सैल), उ0नि0 दिनेश परिहार, का० सचिन, का० नितिन व का० लवकुश का भी अहम योगदान रहा है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page