ATMS College of Education Menmoms
News

साइबर ठगी से बचनें के लिए हापुड़ पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर


हापुड़(अमित मुन्ना/अनूप)।
जनपद में कोरोना काल में बढ़ रहे साईबर ठगी से बचनें के लिए एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर हापुड़ पुलिस ने एक हेल्पलाइन नं.155260/112 जारी किया हैं।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि
साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 155260/112 पर दें जिससे धनराशि खाते में होल्ड करायी जा सके, खाते में केवाईसी अपडेट कराने के लिए बैंकों द्वारा कभी भी किसी से व्यक्तिगत जानकारी/ओटीपी/सीवीपी पिन नंबर नहीं मांगी जाती है, किसी के कहने से कोई भी ऐप अपलोड ना करें, किसी भी वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले अच्छी तरह जांच लें।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों व सरकारी विभागों,कंपनियों के कस्टमर केयर का नंबर आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें। अज्ञात व्यक्ति अज्ञात मोबाइल नंबर द्वारा भेजी गई लिंक को क्लिक न करें। सरकारी उपक्रम वेबसाइट या फण्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ही वित्तीय लेनदेन करें।
किसी से पैसा प्राप्त करते समय अपनी यूपीआई आईडी/पासवर्ड ना डालें पैसा प्राप्त करते समय इसकी कोई आवश्यकता नहीं होती है।
उन्होंने बताया कि वॉलेट अपडेट और केवाईसी ऑथराइज्ड सेंटर पर जाकर ही कराएं। अपने सोशल अकाउंट व बैंक खातों का पासवर्ड स्ट्रांग बनाएं। साइबर अपराध, एनसीआरपी पोर्टल की वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर दर्ज करें।
एसपी लोगों से अपील करते हुए कहा कि साइबर ठगी से बचनें के लिए उपरोक्त नियमों का पालन करें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page