बैठक में क्रीड़ा भारती के आगामी कार्यक्रमों की चर्चा

मीटिंग में क्रीड़ा भारती के आगामी कार्यक्रमों की चर्चा

क्रीड़ा भारती जनपद हापुड़ की बैठक जिलाध्यक्ष महिला मंडल वंदना प्रवीण सिंहल के निवास स्थान पर संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता क्रीड़ा भारती मेरठ प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल द्वारा की गई।
बैठक में पिछली गतिविधियां जैसे सूर्य नमस्कार, होली परिवार मिलन, जिला सम्मेलन, विश्व स्वास्थ्य दिवस, हनुमान जन्म उत्सव पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष महिला मंडल वन्दना सिंहल ने आगामी होने वाले कार्यक्रम सक्षम महिला निर्भय महिला के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि 14 से 21 जून तक बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर एवं योग शिविर का आयोजन होगा।
जिलामंत्री महिला मंडल कनक गुप्ता ने बताया कि बैठक में सक्षम महिला निर्भय महिला एवं योग शिविर के संबंध में वार्ता की गई। इसका प्रारूप तैयार किया गया है। इस वर्ष आयोजन जिले में तीन स्थानों पर हापुड़, पिलखुवा, गढ़ में कराया जाएगा। बैठक में जिला संरक्षक बृजेश गोयल, नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिलामंत्री मनप्रीत खैरा, अंकुर शर्मा, रोहन आर्य, मनोज अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, गौरव गोयल, क्षमा शर्मा, निशा त्यागी, ऋचा शर्मा, नीलम गुप्ता, सारिका जिंदल, श्रेया सिंहल, गुंजन गर्ग, मेरठ प्रांत कोषाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी तेजस्वी शर्मा मौजूद रहे।

Exit mobile version