fbpx
News

Dainik Rashifal : सूर्यग्रहण के दिन वृष राशि वालों को रखनी होगी लेनदेन में सावधानी, मिथुन, कर्क और सिंह राशि वालों को हासिल हो सकता है बड़ा लक्ष्य

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. राशिफल के अनुसार, आज 20 अप्रैल 2023, गुरुवार के दिन कुछ राशियों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, वहीं कुछ राशियों को आज परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ जातकों का जीवन भागदौड़ भरा भी रह सकता है।

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज का दिन आपके व्यक्तित्व में निखार लेकर आने वाला है। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है और सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। कोई पुराना रोग यदि लंबे समय से आपको घेरे हुए था, तो उसमें भी आपको काफी हद तक सफलता मिलती दिख रही है। मौसमी बीमारी से खुद को बचाएं, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्रोध में किसी को अपशब्द न कहें। अनोखी कोशिशों को आगे बढ़ाएंगे. वातावरण में अनुकूलता रहेगी. महत्वपूर्ण मामले सधेंगे. करियर व्यापार बेहतर होगा. सभी का भरोसा जीतेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.
शुभ अंक : 2, 3 और 9
शुभ रंग : शहद समान

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज जातक की सेहत सामान्य रहेगी, व्यवसाय में धन लाभ होगा किन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाएं रखे, तभी आप अपने बढ़ते खर्चों पर भी नियंत्रण कर पाएंगे। आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग अपने व्यवसाय में कुछ स्मार्ट नीतियों को बना सकते हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाएं रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है। विदेश में रह रहे परिजन से आपको कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। रिश्तेदारों का समर्थन आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। दिन के अंत में परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान होगा किन्तु आखिरी मौके पर स्थगित करना पड़ेगा। न्यायिक मामले सक्रिय रहेंगे। विभिन्न मामलों में सूझबूझ और सामंजस्य बनाए रखें। लेनदेन में ढिलाई से बचें। रिश्ते संवरेंगे, दान धर्म बढ़ेगा।
शुभ अंक : 2 3 4 6
शुभ रंग : फिरोजी

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज प्रातः काल से ही जातक के मन में अधिक नकारात्मक विचारों का जन्म होगा। बीती हुई जिंदगी की बातें सोच कर दुखी महसूस करेंगे। जिसके कारण सिर में दर्द रह सकता है। आज आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए रहेगा और आपकी कोई प्रतिभा निखरकर बाहर आएगी। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है, लेकिन आप कुछ मामले में गोपनीयता बनाए रखें। कामकाज को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, उसमें आज तेजी आएगी। दिन के मध्य में आकस्मिक हानि हो सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने परिजनों से बातचीत कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। निकट के व्यक्ति के द्वारा विश्वासघात करने के कारण मन दुखी रहेगा। मित्रों को वरीयता देंगे, प्रबंधन पर जोर रखेंगे। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। सक्रियता रखेंगे, निसंकोच आगे बढ़ेगे।
शुभ अंक : 2 3 4 5
शुभ रंग : एप्प्पल ग्रीन

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी बड़े पद को पाकर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय के कुछ योजनाओं को आप बहुत ही सूझबूझ दिखाकर बनाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपकी आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। बुद्धि व विवेक से यदि कोई निर्णय लेंगे, तो इसमें आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा।
शुभ अंक :  1 2 3 4    
शुभ रंग : सिंदूरी

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज का दिन कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको कुछ निजी मामलों में सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था और बढ़ेगी, लेकिन परिवार में यदि आपसे कोई सलाह मांगे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। बिजनेस कर रहे लोग धीमी गति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है।
शुभ अंक : 1 2 3 4  
शुभ रंग : सनराइज

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सतर्क रह कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। यदि आपको कोई सलाह दे, तो आप उसकी बातों पर पूरा ध्यान दें। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आज रक्त संबन्धी रिश्तों को मजबूती मिलेगी, लेकिन आपको किसी की गलती को माफ करना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। यदि आपने अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव किया, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आप किसी परिजन की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे।
शुभ अंक : 2 4 और  5  
शुभ रंग : पाइनेपल

तुला राशिफल (Libra Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में खुशहाली लेकर आने वाला है। आपको अपनी योजनाओं को बनाने में सावधानी बरतनी होगी और आवश्यक लक्ष्य पर आप पूरा ध्यान दें। आपको आज किसी नए काम को करने को मिल सकता है। टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। यदि कोई संपत्ति खरीदने की इच्छा रखते हैं, तो उसमें आपको आज अपने भाई बहनों से मदद की आवश्यकता होगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा और आप अपनी योजनाओं पर पूरा फोकस बनाए रखें।
शुभ अंक :  2 4 8
शुभ रंग : लाइट ब्राउन

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। व्यापार में आप अपने रूटीन को बनाए रखें और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। दान धर्म के कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढे़गी। लेनदेन के मामले में आज आप अस्पष्टता बनाए रखें। किसी को भी धोखे में ना रखें। अपने लोगों से मेलजोल बढ़ाने पूरी कोशिश करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
शुभ अंक : 1 2 3 9
शुभ रंग : आम्र के समान

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको अति उत्साहित होकर किसी बात के लिए हां नहीं करनी है। स्वयं की बातों पर पूरा ध्यान देंगे, तभी आप अच्छा प्रर्दशन कर सकेंगे। संतान को किसी पिकनिक आदि पर ले जाने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण बेवजह तनाव पनप सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में भी किसी पर अधिक विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा। आप अपनी बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय ले, तो आज आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ अंक : 1 2 3
शुभ रंग : गोल्डन

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपनों की बातों को अनदेखा करने से बचना होगा और आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। किसी भी परिस्थिति में भी आपको धैर्य से काम लेना होगा, तभी आप उससे आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। आपकी कुछ संपत्ति संबंधित मामले में यदि कोई विवाद चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आपको लोगों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखना होगा और कार्यक्षेत्र में आपकी किसी गलती के लिए आपको अधिकारियों से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।
शुभ अंक : 2 4 8
शुभ रंग : धूसर

कुंभ राशिफल  (Aquarius Horoscope)

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। जिम्मेदारियों से काम करके आप व्यवसाय के काफी कामों को समाप्त कर सकते हैं। भाई बंधुओं से आपकी नजदीकयां बढ़ेगी और भावनात्मक मामलों पर आप पूरा ध्यान दें।  यदि कोई शुभ सुचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बडे़ पद की प्राप्ति हो सकती है। आपका विश्वास और गहरा होगा और सबको साथ लेकर चलने की कोशिश आपकी नाकामयाब रहेगी। आपको किसी गलती के लिए अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है।
शुभ अंक :  2 3 4 8
शुभ रंग : आंवला समान

मीन राशिफल (Pisces Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है और आप आज बचत की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा और परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप  कामयाब रहेंगे, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी अपने करीबियों से आज कुछ नजदीकियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आपका जीवन स्तर भी प्रभावशाली रहेगा। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। आप अपनी महत्वपूर्ण बातों मे आज ढील ना होने दें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।
शुभ अंक :  2 3 4
शुभ रंग : हल्दी

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page