M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

आरोग्य हॉस्पिटल हापुड़ बना उम्मीद की नई किरण, 1 किलो के नवजात से लेकर स्नेक बाइट पीड़ित तक को मिला नया जीवन

आरोग्य हॉस्पिटल हापुड़ बना उम्मीद की नई किरण, 1 किलो के नवजात से लेकर स्नेक बाइट पीड़ित तक को मिला नया जीवन

हापुड़। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में आरोग्य हॉस्पिटल लगातार मिसाल पेश कर रहा है। पिछले कुछ समय में यहां ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिन्हें लोग चमत्कार से कम नहीं मान रहे। एक किलो के प्रीमैच्योर बच्चे का सकुशल जन्म हो या हार्ट पेशेंट महिला की सुरक्षित डिलीवरी, यहां डॉक्टरों ने कई जिंदगियां बचाई हैं।

एक किलो के बच्चे को नया जीवन:

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मेजर मयंक दीक्षित की देखरेख में मात्र एक किलो वजन के नवजात का सकुशल जन्म हुआ और अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।

हार्ट पेशेंट की सुरक्षित डिलीवरी:

महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनू सैनी और डॉ. पराग शर्मा की टीम ने हृदय रोग से पीड़ित महिला की सफल डिलीवरी कराई। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

स्नेक बाइट से बचाई बिटिया:
सांप के काटने से गंभीर हालत में पहुंची एक निर्धन परिवार की बेटी को समय पर इलाज देकर जान बचाई गई।

जहर सेवन के केस में राहत:
गलती से जहरीला पदार्थ खाने या उसके संपर्क में आने वाले कई युवक-युवतियों को भी यहां समय पर इलाज देकर नया जीवन दिया गया।

अत्याधुनिक मशीनें और अनुभवी डॉक्टर

डॉ. पराग शर्मा ने बताया कि आरोग्य हॉस्पिटल में EECP, CT स्कैन और ब्लड से जुड़ी सभी अत्याधुनिक जांच की सुविधा उपलब्ध है। बड़े शहरों के अनुभवी डॉक्टर भी यहां मरीजों को परामर्श देने आते हैं। अस्पताल का पहला उद्देश्य पीड़ित मरीज को तुरंत चिकित्सा सेवा देना है। अब हापुड़ और आसपास के लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

*ब्लड डोनेशन में भी आगे*
ब्लड और रक्तदान के लिए राज कुमार शर्मा लगातार समाज सेवा में जुटे हैं। आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत ब्लड उपलब्ध कराया जा रहा है।

*भीषण गर्मी में बरतें ये सावधानी*
डॉक्टरों ने भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को सलाह दी है:
1. दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक जरूरी होने पर ही घर से निकलें।
2. पानी का खूब सेवन करें।
3. हरी सब्जियां और फल खाएं।
4. सिर पर कैप या हेलमेट पहनकर ही बाहर निकलें।

*आपातकालीन हेल्पलाइन*
किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में आरोग्य हॉस्पिटल की हेल्पलाइन *9520995577* पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page