M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

टिम्बर कारोबारी के घर पड़ी लूट का मामला : बदमाशों के करीब पहुंची हापुड़ पुलिस, 24 घंटे में हो सकता है बड़ा खुलासा

टिम्बर कारोबारी के घर पड़ी लूट का मामला : बदमाशों के करीब पहुंची हापुड़ पुलिस, 24 घंटे में हो सकता है बड़ा खुलासा

    हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।

    थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में सरकारी अस्पताल के सामने स्थित प्रमुख कारोबारी नरेन्द्र अग्रवाल के घर पर हुई करोड़ों रुपए की लूट के मामले में पुलिस बदमाशों के करीब पहुंच चुकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस 24 घंटे में केस का बड़ा खुलासा कर सकती है।

    जानकारी के अनुसार हापुड़ के गौशाला व श्रीचंडी मंदिर के पूर्व प्रधान व टिम्बर कारोबारी नरेन्द्र अग्रवाल के घर में तीन दिन पूर्व चार बदमाशों ने नरेन्द्र अग्रवाल, उनकी पत्नी, पोते व चौकीदार को बंधक बनाकर करोड़ों रुपए के जेवरात, नगदी व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे।

    घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में चारों बदमाश कैद हो गए थे।‌ सबसे पहले एक बदमाश बिना नंबर की बाईक से उनके घर के सामने अस्पताल के पास पहुंचा और बाईक खड़ी करके पैदल ही चला गया और अपने अन्य साथियों का इंतजार करने लगा। इसके बाद दो बदमाश पैदल ही आगे जाकर खड़े हो गए और बाईक आने पर तीनों बाईक पर बैठकर फरार हो गए तथा उनका चौथा साथी टिम्बर कारोबारी के घर से बाईक लूटकर फरार हो गया था।



    पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान अब तक 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है। इसके साथ ही पुलिस 100 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस बदमाशों के काफी नजदीक पहुंच चुके है और 24 घंटे में केस का बड़ा खुलासा कर सकती है।



    एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि केस का जल्द खुलासा कर दिया जायेगा।













    Om Prime Estate


    RCC Society in Hapur


    JMS World School


    Brainwaves International School


    J P Public School


    MH vivekanand Sr Secondary School


    Kidzee


    Delhi City School


    SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page