श्रावण मास में कावड़ यात्रा को लेकर जरूरी सामान वाले वाहनों के लिए बनेंगे ऑनलाइन पास

श्रावण मास में कावड़ यात्रा को लेकर जरूरी सामान वाले वाहनों के लिए बनेंगे ऑनलाइन पास
, हापुड़।
जिलें में कांवड़ियों की सुरक्षा व रूट डायवर्जन के मद्देनजर जिला पुलिस प्रशासन ने जरूरी सामान की आपूर्ति के लिए ऑनलाइन पास के लिए क्यू आर कोड जारी किया है।
जानकारी के अनुसार 30 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है। इस बार श्रावण शिवरात्रि का मुख्य पर्व 11 और 12 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। पर्व को देखते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगोत्री, ब्रजघाट और गढ़मुक्तेश्वर से जल लेकर लाखों कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का जनपद से आवागमन होगा।कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जनपद के विभिन्न मार्गों पर भारी और कॉमर्शियल वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि यातायात डायवर्जन के दौरान दूध, सब्जी, फल, दवा और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए जनपद स्तर पर विशेष वाहन पास जारी किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इच्छुक वाहन स्वामी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पास बनने के बाद इसे यातायात कार्यालय, पुलिस लाइन, मेरठ रोड, हापुड़ से प्राप्त किया जा सकेगा। वाहन पास के लिए आवेदन लिंक पर जाकर फॉर्म भरना होगा:
👉 https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeQ9sf1Br0l4hn4BzsW3x1x5WbhDDHWIrtczYYlah_pC_w3BQ/viewform
एएसपी ने आमजन से अपील की है कि डायवर्जन के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। कांवड़ मार्ग पर अनावश्यक वाहन न लाएं और पुलिस द्वारा लगाए गए रूट प्लान का पालन करें। यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।















