एसडीएम व सीओ सरकारी चारागाह,गोचर भूमि को कब्जा मुक्त कराये:धर्मपाल सिंहएसडीएम व सीओ सरकारी चारागाह,गोचर भूमि को कब्जा मुक्त कराये:धर्मपाल सिंह

हापुड़-
उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन विभाग के केबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी को जनपद में उपलब्ध राजकीय चारागाह,गोचर भूमि को कब्जा मुक्त कराये। कब्जा मुक्त भूति पर पशुपालन विभाग बहुवर्षीय नेपियर घास व अन्य चारा बीज प्राप्त कर चरागाहों का विकास कराने के निर्देश दिये।
शुक्रवार को बाबूगढ़ में अतिहिमीकृत वीर्य उत्पादन केन्द्र पर केबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.ओम प्रकाश मिश्रा को कृत्रिम गर्भाधान कार्य को सुदृढ़ करने के साथ ही जिले में कहीं पर भी गौवंश भूखा न रहे की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
केबिनेट मंत्री को समीक्षा बैठक में संयुक्त निदेशक डीएफएस द्वारा बिन्दुवार केन्द्र के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि गौवंशीय व महिषवंशीय पशुओं का वीर्य उत्पादन केन्द्र पर किया जा रहा है। सभी नस्लों की वीर्य स्ट्रा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। पूर्व में केन्द्र पर वर्गीकृत वीर्य उत्पादन व वितरण भी होता है। केबिनेट मंत्री ने कृषकों के लिए पौषटिक हरा चारा उत्पादन हेतु बहुवर्षीय संकर नेपियर घास की जड़ों को वितरित करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर निदेशक ग्रेड द्वितीय डा.मानव,डा.संजीव कुमार संयुक्त निदेशक,एसडीएम इला प्रकाश,सीओ जितेन्द्र शर्मा,डा.रमेश सिंह प्रक्षेत्र प्रबन्धक आदि उपस्थित रहे।












