M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

हापुड़ में ओवरब्रिज बनानें की मांग सांसद ने लोकसभा में उठाई

हापुड़ में ओवरब्रिज बनानें की मांग सांसद ने लोकसभा में उठाई

हापुड़

हापुड़। मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने आज लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत हापुड़ मे स्वर्ग आश्रम रोड़ स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग की ।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हापुड़ शहर में स्वर्ग आश्रम रोड से दोयमी-धनौरा-खड़खड़ी इत्यादि होते हुए 20-25 गाँवों को जोड़ने वाला एक मुख्य मार्ग है। इस मार्ग को दो रेलमार्ग क्रॉस करते हैं – दोयमी के निकट दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग तथा दोयमी से हापुड़ शहर की ओर इस रेलमार्ग के निकट ही हापुड़-खुर्जा रेलमार्ग। दिल्ली-लखनऊ रेलमार्ग पर वर्ष 2008-09 मे फ्लाइओवर का निर्माण हो गया था परंतु हापुड़-खुर्जा रेलखंड पर मानव चालित रेल फाटक विधमान है।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इन रेल मार्गों के बीच कि दूरी इतनी कम है कि उपरोक्त फ्लाइओवर को बनाते समय उसे इन दोनों रेलमार्गों के ऊपर से बनाना चाहिए था परंतु वैसा नहीं हुआ तथा उसके परिणामस्वरूप इन 20-25 गाँवों से आने-जाने वाले नागरिक इस रेलवे फाटक के बंद होने पर लगने वाले लंबे जाम मे फंस जाते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों तथा मरीजों को इस कारण विशेष रूप से अत्यधिक कठिनाई होती है।



सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सभापति के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया कि हापुड़-खुर्जा रेलखंड पर पड़ने वाले इस रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनवाए जाने कि कृपा करें।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page