ATMS College of Education Menmoms
News

राशिद हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार,घर में घुसकर बहन के साथ छेड़छाड़ को लेकर की थी हत्या


हापुड़(अनूप सिन्हा)।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र में राशिद की हुई चाकू मारकर हत्या के मामलें में पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी बाल अपचारी को गिरफ्तार किया हैं। हत्या का कारण मृतक आरोपी के घर में घुसकर बहन के साथ छेड़खानी की थी।
जानकारी के अनुसार थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव बदौड़ा सिहानी निवासी राशिद की पड़ोसी नाबालिग ने चाकूओं से गोंदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी आसिफ उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया।
बाल अपचारी द्वारा पूछताछ में बताया गया है कि मृतक राशिद मेरी बहन को घर मे अकेला पाकर हमारे घर मे गलत नीयत से कूद गया और मेरी बहन के साथ गलत बर्ताव करने लगा, मेरी बहन उसका विरोध कर रही थी जब मैं घर पहुचा तो वह मुझे देखकर भाग गया, मैंने तभी सोच लिया था कि मुझे राशिद की हत्या करनी है और मैंने घर मे रखी छुरी से दुकान के सामने खडा होकर गुटका खा रहे मृतक राशिद के बाल पकडकर उसकी गर्दन व सीने पर छुरी से हमला कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page