M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Health

आंखों की रोशनी बढ़ाने के 4 अचूक घरेलू नुस्खे, एक बार अपनाएंगे औरों को बार-बार बताएंगे

नई दिल्ली: कहते हैं आंखें है तो जहां हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि आंखों से ही हम इस दुनिया को देखते हैं, इसलिए अपने शरीर की देखभाल करने की तरह, अपनी आंखों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है. आंखों को परेशानी इन दिनों आम समस्याओं में से एक है. हालांकि कई लोगों को समस्या की गंभीरता का एहसास नहीं है. अगर कमजोर आंखों की रोशनी को नजरअंदाज कर दिया जाए तो दृष्टिदोष या दूरदर्शिता या फिर आम भाषा में समझे तो आंखों की रोशनी भी जा सकती है. कई लोगों को आंखों की रोशनी को इंप्रूव करने के घरेलू नुस्खों के बारे में पता ही नहीं होता है. अगर आप अपने चश्मे या कॉन्टैक्ट लेंस से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप इन घरेलु उपायों को अपना सकते हैं. ये घरेलू उपचार अपनाकर आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाने और हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.

बादाम, सौंफ और मिश्री
यह एक आयुर्वेदिक उपाय है जो आंखों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इस मिश्रण में उपयोग किए जाने वाले सभी 3 तत्व आंखों की रोशनी में सुधार करने के लिए जाने जाते हैं. इस नुस्खे को तैयार करने के लिए, आपको बादाम, मिश्री, सौंफ की जरूरत पड़ेगी. पाउडर बनाने के लिए सभी सामग्री को पीस लें. सोने से पहले हर रात गर्म दूध के साथ इस पाउडर का एक चम्मच लें. 7 दिनों तक हर रोज इसका सेवन करने से आपको आंखों की रोशनी बेहतर करने में मदद मिल सकती है.

भीगे हुए बादाम, किशमिश और अंजीर
अगर आपकी नजर कमजोर है या आपको लगता है कि आपकी आंखें कमजोर हो रही हैं तो आपको इस घरेलू नुस्खे को आजमा कर देखें . इसके लिए आपको सभी की बराबर मात्रा चाहिए. रात को इन्हें पानी में भिगो दें और सुबह पीस लें. पानी में मिलाकर पिएं. यह आपको आंखों की सभी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करेगा. किशमिश और अंजीर आपकी आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छे माने जाते हैं. अगर पीस नहीं पाते हैं तो इन तीनों को एक साथ खाकर पानी पी लें.

देशी घी
आंखों की रोशनी को इंप्रूव करने के लिए इस घरेलू उपाय को आजमाना चाहिए. आयुर्वेद के अनुसार, देसी घी आपकी कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने में मदद कर सकता है. यह घी विटामिन और खनिजों से भरा होता है जो आपकी आंखों की रोशनी में सुधार करता है. आंखों की रोशनी में सुधार करने के लिए, आपको अपने आंखों पर घी लगाना चाहिए और कुछ मिनटों के लिए मालिश करनी चाहिए.

आंखों की एक्सरसाइज
आपको अपनी आंख को हेल्दी रखने के लिए इसके आसपास की मांसपेशियों को उत्तेजित करने की जरूरत है. अपने नेत्रगोलक, बाएं से दाएं, ऊपर और नीचे की ओर घुमाएं. दिन में एक बार 2-3 बार, क्लॉकवाइज और एंटीक्लॉकवाइज दोहराएं.



आंखों की रोशनी के लिए आंवला
अगर आपको देखने में समस्या है तो आंवला या भारतीय आंवला आपके स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन उपाए है. रोज सुबह एक चम्मच आंवला जूस पीने से आपकी आंखों की रोशनी दिन प्रतिदिन बेहतर होती है.
(हालांकि ये सभी घरेलू उपाए हैं जो आपको लाभ देते हैं, लेकिन अगर आपको आंखों की कोई गंभीर समस्या है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें. क्योंकि अपनी सेहत ही मनुष्य का सबसे बड़ा धन है)



Source link













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page