M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

गृहक्लेश के चलते महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या ,पति पर लगाया हत्या का आरोप

गृहक्लेश के चलते महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या ,पति पर लगाया हत्या का आरोप

हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर सोसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी। उधर मृतक के भाई ने जीजा पर बहन के साथ मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार गुलावठी निवासी पूनम (38) की शादी
18 वर्ष पहले पिलखुवा के ग्राम खेड़ा निवासी कुलदीप से हुई थी। जिसके तीन बच्चे दो पुत्र एक पुत्री हैं। कुलदीप तोमर गांव में ही झोलाछाप डाक्टर का कार्य करता हैं।

परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह पूनम का अपने पति कुलदीप से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था,जिसके बाद पूनम ने पंखे में साड़ी से फन्दा लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने जब पूनम का शव फंदे पर लटका देखा,तो होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौकें पर पहुंच शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।



उधर मृतका के भाई देवेन्द्र चौहान ने बताया कि उसका जीजा शराबी व झोलाछाप डॉक्टर है। वह आए दिन उनकी बहन के साथ मारपीट करता रहता था। आज भी उनकी बहन की हत्या कर फांसी पर लटका दिया।



थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि मामलें में जांच की जा रही है।‌













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page