ATMS College of Education Menmoms
News

उपचुनाव में INDIA गठबंधन को मिली जीत पर कांग्रेसियों ने  मिठाइयां खिलाकर दी  बधाई

INDIA गठबंधन को मिली प्रचंड जीत देश की जनता की जीत और भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा हैं – कांग्रेस.

हापुड़। शनिवार को देश के 7 राज्यों में 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में INDIA गठबंधन को 10 सीटों पर धमाकेदार जीत मिली है। जहां जीत से गदगद हुए हापुड़ के कांग्रेस जनों ने आज 14 जुलाई 2024 दिन रविवार को अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा पर एकत्रित होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बढ़ाई दी। हापुड़ शहर कांग्रेस जनों ने देश की जनता को इस धमाकेदार जीत के लिए दिल से आभार व्यक्त किया हैं। कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

पूर्व विधायक गजराज सिंह ने देश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा हैं कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों ने 4 सीटें जीतकर भारी मतों से जीत दर्ज की हैं और भाजपा को धूल चटाई हैं। उन्होंने कहा हैं कि देश की 13 विधानसभा सीटों में से INDIA गठबंधन ने 10 सीटों पर जीत का परचम लहराया हैं। INDIA गठबंधन को मिली प्रचंड जीत देश की जनता की जीत और भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने भाजपा पर करारा हमला करते हुए कहा हैं कि देश की जनता ने अब भाजपा की झूठ, नफरत और हिंदू – मुस्लिम की राजनीति को नकार दिया हैं। अब देश की जनता अच्छे से समझ चुकी हैं कि भारतीय जनता पार्टी की हिंदू मुस्लिम की राजनीति अब देश में नहीं चलने वाली हैं। उन्होंने कहा हैं कि धर्म व्यक्ति की निजी आस्था हैं। भारतीय जनता पार्टी देश की जनता को उनके असल मुद्दों से भटकाकर धार्मिक मुद्दों में ही उलझाए रखना चाहती हैं। लेकिन अब भाजपा की ये राजनीति देश में नहीं चलने वाली। उन्होंने कहा हैं कि अयोध्या के बाद उत्तराखंड के पवित्र धार्मिक स्थल बदरीनाथ सीट पर भी बीजेपी को करारी हार का मुंह देखना पड़ा हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा ने कहा हैं कि अब भारतीय जनता पार्टी की2 उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 7 राज्यों के उपचुनाव में आया परिणाम भाजपा के लिए हार का एक ट्रेंड हैं जो कि आने वाले चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी और देश की जनता को देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा हैं कि इसी साल महाराष्ट्र, हरियाणा सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। बीजेपी के लिए हार की शुरुआत इन्हीं राज्यों से होने जा रही हैं जिसकी कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

ये रहे मौजूद :
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश त्यागी, वीसी शर्मा, जकरिया मनसबी, एसएस गौड़, रघुवर गौतम, यशपाल ढिलौर, विक्की शर्मा, जितेंद्र सिंह, गौरव गर्ग, अमित सैनी, जस्सा सिंह, अंकुर अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, सलमान राणा, वाई के शर्मा, सुखपाल गौतम, देवेंद्र कुमार, सुबोध शास्त्री, भरतलाल शर्मा, विनोद कर्दम, सुरेंद्र सिंह, तुषार शर्मा, सविता गौतम, मैनुद्दीन आरिमा, राहुल शर्मा, कुसुम लता, जस्सा सिंह, अनूप कर्दम, आकाश त्यागी, अनीता रानी, वाहिद अली, अमित शर्मा, यश कुमार आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे.!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page