M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को शांतिपूर्ण व जाममुक्त संपन्न कराने के लिए डीएम , एसपी ने की बैठक

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को शांतिपूर्ण व जाममुक्त संपन्न कराने के लिए डीएम , एसपी ने की बैठक

हापुड़

आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आगामी गढ़ गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी गत वर्ष के सापेक्ष इस बार मेले का आयोजन बेहतर कराना सुनिश्चित करेंगे और मेले के कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 14 नवंबर 2023 तक सभी आपात सेवाएं स्थापित कर दी जाए जैसे फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम की स्थापना इत्यादि उन्होंने कहा कि झूलो को विद्युत सुरक्षा के मानकों को पूर्ण करने के उपरांत ही संचालित किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला गन्ना अधिकारी से कहा कि समय से गन्ने की फसल कटवाने हेतु किसानों को समय से ही सूचित कर दिया जाए जिससे कि वह कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले से पूर्व अपने खेतों से गन्ने को काट सके। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले हेतु नक्से के अनुसार अपने विभाग के कार्यों को सुनिश्चित कर लें, जिससे मेले की व्यवस्था में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page