ATMS College of Education Menmoms
News

सारे बंधन तोड़ कर,वोट दो खुलकर

महिला वोटरों को जागरूक करने के लिए महिला विंग ने बढ़ाई सक्रियता

हापुड़। ग्रामीण क्षेत्रों में आधी आबादी अर्थात महिलाओं का वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए पंचायती राज विभाग की महिला विंग ने पूरी ताकत झोंक दी है। उनको 10 फरवरी को मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने व अपनी राजनीतिक जागरूकता व नैतिक दायित्व का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिला विंग की ओर से महिलाओं को वोट के लिए प्रेरित करते समय एक ही नारा दिया जा रहा हैए सारे बंधन तोड़ दोए खुलकर वोट दोए। महिला विंग द्वारा महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है कि सारे बंधन तोड़ने से मतलब किसी के दबाव में न आनाए किसी प्रलोभन में न आनाए वोट न देने जाने के लिये कोई दवाब हो तो उसे नकारना और हर हाल में 10 फरवरी को अपने अधिकार मतदान का प्रयोग करना। यह कार्य मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह के निर्देशन व जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है।
पंचायती राज विभाग की महिला विंग में अहम भूमिका पांच महिलाएं निभा रही हैं। इन पांच महिलाओं में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की जिला समन्वयक प्रीति कालाए खण्ड प्रेरक दया रानीए पँचायत सचिव खुशबू पांडे्य संगीता चौधरी व श्वेता हैं। यह टीम आंगनवाड़ी के माध्यम से हर घर तकए हर महिला तक 10 फरवरी को वोट देने के लिए सन्देश पहुंचाकर उनको प्रेरित कर रही है।
जनपद में लगभग 40 प्रतिशत ग्राम प्रधान महिलाएं हैं उनके माध्यम से भी यह टीम 10 फरवरी को महिलाओं को वोट देने के लिए प्रेरित कर रही हैं। महिला ग्राम प्रधानों से कहा जा रहा है कि वे महिलाओं को राजनीतिक रूप से जागरूक करें ताकि वे अपने अधिकारों का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकें।
महिला विंग महिला ग्राम प्रधानों के अलावा महिला पँचायत सहायकों के माध्यम से महिलाओं में राजनीतिक जागरूकता बढ़ाकर वोट देने के लिए प्रेरित करा रही है। लगभग 35 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में महिला पँचायत सहायक हैं।
मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह व जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को विशेष रूप से वोट देने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। सही मायने में महिलाएं प्रेरित हो गईं तो निश्चित रूप से वोट प्रतिशत बढ़ेगा। घर के कामए अन्य सामाजिक व पारिवारिक बंधन वोट देने में बाधक न बने इसके लिए महिलाओं को प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page