मंदबुद्धि नाबालिग से कुकर्म का वीडियो वायरल, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में दी तहरीर, आरोपी हिरासत में

मंदबुद्धि नाबालिग से कुकर्म का वीडियो वायरल, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में दी तहरीर, आरोपी हिरासत में
हापुड़। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदबुद्धि नाबालिग युवक के साथ कुकर्म की कथित घटना से इलाके में तनाव फैल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सोमवार को थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार घटना गांव के बाहर स्थित एक आम के बाग में हुई बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि पीड़ित और आरोपी अलग-अलग समुदायों से हैं, जिसके चलते क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बताए जा रहे एक युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में कब्जे में ले लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पीड़ित नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।















