NH-9 पर डिवाइडर से कूदा युवक, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत

NH-9 पर डिवाइडर से कूदा युवक, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में NH-9 पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रोड पार करते समय अचानक डिवाइडर से कूदे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार भोवपुर गांव के पास NH-9 पर दिल्ली की तरफ से आ रहा एक बाइक सवार हापुड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति अचानक डिवाइडर फांदकर सड़क पार करने लगा। बाइक सवार उसे देखकर संभल नहीं पाया और सीधी टक्कर हो गई।
हादसे में पैदल व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पिलखुवा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बाइक सवार को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। मृतक की शिनाख्त कराने और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हाईवे पार करते समय फुटओवर ब्रिज या जेब्रा क्रॉसिंग का ही इस्तेमाल करें।















