27 जुलाई को गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा 1 लाख हस्ताक्षरों का ज्ञापन, गौहत्या पर लगे पूर्ण प्रतिबन्ध- अशोक छारिया, दीपांशु गर्ग,रमन गोयल

27 जुलाई को गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा 1 लाख हस्ताक्षरों का ज्ञापन, गौहत्या पर लगे पूर्ण प्रतिबंध – अशोक छारिया, दीपांशु गर्ग, रमन गोयल
हापुड़। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर चल रहे गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 27 जुलाई सोमवार को देशभर के सभी जिलों की तरह हापुड़ में भी जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को 1 लाख से अधिक हस्ताक्षरों वाला प्रार्थना-पत्र सौंपा जाएगा।
अभियान के जिला प्रभारी ने बताया कि प्रथम चरण में 27 अप्रैल को 5 करोड़ हस्ताक्षरों का ज्ञापन भेजा गया था। अब दूसरे चरण में 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों के साथ मांगें दोहराई जाएंगी। प्रमुख मांगों में गोहत्या निषेध के लिए केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना और गो-केंद्रित राष्ट्रीय नीति बनाना शामिल हैं।
कार्यक्रम के अनुसार 27 जुलाई को सुबह 7:30 बजे सनातन धर्म सभा भवन कोठी गेट पर गौभक्त एकत्र होंगे। 8 बजे गोमाता पूजन और सामूहिक जप होगा। इसके बाद 9:15 बजे झंडे, बैनर और भजन-कीर्तन के साथ शांतिपूर्ण प्रार्थना यात्रा जिलाधिकारी कार्यालय के लिए रवाना होगी। यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम स्वरूप और गोमाता-बछड़े की झांकी भी शामिल रहेगी।
अंत में संतों, सामाजिक संगठनों और गौभक्तों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस मौके पर श्रीसनातम धर्म सभा के अध्यक्ष रोहित गर्ग , सचिव अशोक छारिया, दीपांशु गर्ग, रमन गोयल, दिनक्शगु, मनोज बंसल , दिनकर गुप्ता , पवन बंसल, त्रिलोकचंद गुप्ता, अरुण चीनी वाले,अलका त्यागी , अनुराग गोयल , नितिन गोस्वामी , विनय, हरिओम आदि मौजूद थे।















