कांवड़ यात्रा 2026 के लिए पुलिस अलर्ट, 17 कांवड़ मोबाइल बाइक को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कांवड़ यात्रा 2026 के लिए पुलिस अलर्ट, 17 कांवड़ मोबाइल बाइक को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
हापुड़। कांवड़ यात्रा 2026 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय से 17 कांवड़ मोबाइल बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्गों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मी सक्रिय रहकर लगातार पेट्रोलिंग करें। श्रद्धालुओं से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए।
पुलिस ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मोबाइल बाइक पेट्रोलिंग टीम मार्ग में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम के माध्यम से भी पूरे मार्ग पर नजर रखी जाएगी।
पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अनुशासन बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें।











