M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

भूमि विवाद में रिपोर्ट से आहत किसान ने बच्चों के साथ तहसील में की आत्मदाह की कोशिश, अधिकारी मौके पर पहुंचे

भूमि विवाद में रिपोर्ट से आहत किसान ने बच्चों के साथ तहसील में की आत्मदाह की कोशिश, अधिकारी मौके पर पहुंचे

हापुड़। धौलाना क्षेत्र के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव समाना निवासी एक किसान सोमवार दोपहर तहसील परिसर में अपने बच्चों के साथ आत्मदाह का प्रयास करते समय बचा लिया गया। किसान का आरोप है कि पुलिस ने भूमि विवाद में उस पर झूठा मुकदमा दर्ज किया है।

धौलाना के समाना निवासी लखपत सिंह का गांव के ही जगवीर सिंह से भूमि को लेकर कोर्ट में विवाद चल रहा था। कोर्ट ने जगवीर सिंह के पक्ष में फैसला दिया था। इसके बाद तहसील प्रशासन ने जगवीर को जमीन पर कब्जा दिलाकर चहारदीवारी भी कराई थी।

आरोप है कि इसके बाद लखपत ने चहारदीवारी तोड़ दी और मारपीट की। इस मामले में कपूरपुर थाना पुलिस ने लखपत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसी कार्रवाई से नाराज होकर लखपत सोमवार को बच्चों के साथ तहसील पहुंच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसान ने तहसील परिसर में खुद और बच्चों पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। तभी एसडीएम कोर्ट जा रहे अधिवक्ताओं ने उसे पकड़ लिया और हादसा टल गया।



सूचना पर नायब तहसीलदार दिव्यांशी सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसान को समझाने का प्रयास किया गया। खबर मिलते ही एडीएम संदीप कुमार भी तहसील पहुंचे। उन्होंने किसान की शिकायत सुनी और पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच के लिए टीम गठित करने का आश्वासन दिया।



नायब तहसीलदार दिव्यांशी सिंह ने बताया कि लखपत सिंह कोर्ट में वाद हार गया था। कोर्ट के आदेश पर दूसरे पक्ष को कब्जा दिया गया था। चहारदीवारी तोड़ने और मारपीट के आरोप में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page