News
बरसात में ढह गई स्कूल की बाउंड्री, गड्ढे के कारण खतरा

बरसात में ढह गई स्कूल की बाउंड्री, गड्ढे के कारण खतरा
, हापुड़।
सिम्भावली स्थित एक सरकारी स्कूल में बरसात के चलते स्कूल की चहारदीवारी गिर गई । हेडमास्टर ने मामले में बीएसए को पत्र भेजकर ठीक करवाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार सिम्भावली क्षेत्र के मोहम्मदपुर आजमपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थित है । तीन दिन हुई बारिश के कारण स्कूल की बाउंड्री के पास एक अन्य ऊंची दीवार भी है जो बारिश के कारण गिर गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र यादव ने खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर बताया गया कि कृषि विभाग द्वारा जल संरक्षण के लिए विद्यालय की चहारदीवारी के पास गड्ढा खोदा गया था। गड्ढे की मिट्टी न भरे जाने से लगातार हो रही बरसात में दीवार के गिर गई। उन्होंने इससे पूर्व भी पत्र भेजकर बताया था कि इसके साथ ही स्कूल की बाउंड्री के पास एक अन्य ऊंची दीवार भी है जो खेल में गिर सकती है। इससे बच्चों की जान को खतरा है। प्रधानाध्यापक ने मांग की है कि मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल उचित कार्रवाई की जाए, ताकि बरसात में कोई बड़ा हादसा न हो। खंड शिक्षा अधिकारी योगेश गुप्ता ने बताया कि टीम भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा और जरूरी कदम उठाए जाएंगे।











