ब्रजघाट पहुंची नॉर्वे की राजदूत, गंगा आरती में हुईं शामिल , गंगा भारत की सांस्कृतिक धरोहर- एलिन स्टेनर

ब्रजघाट पहुंची नॉर्वे की राजदूत, गंगा आरती में हुईं शामिल , गंगा भारत की सांस्कृतिक धरोहर- एलिन स्टेनर
गढ़मुक्तेश्वर। भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ब्रजघाट गंगानगरी पहुंचीं। उन्होंने यहां मां गंगा की संध्या आरती में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की और गंगा तट की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से देखा।
आरती के दौरान राजदूत ने भारतीय संस्कृति, सनातन आस्था और गंगा के प्रति लोगों की श्रद्धा की सराहना की। अधिकारियों ने उन्हें ब्रजघाट के इतिहास, धार्मिक महत्व और यहां वर्षभर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की जानकारी दी।
इस दौरान राजदूत को निर्मल गंगा अभियान और गंगा संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया गया। राजदूत ने गंगा को भारत की सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए संरक्षण के प्रयासों में रुचि दिखाई। उन्होंने ब्रजघाट के प्राकृतिक और आध्यात्मिक वातावरण की भी प्रशंसा की।
इस अवसर पर एसडीएम श्रीराम यादव, सीओ राहुल यादव, इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने राजदूत का स्वागत कर उन्हें ब्रजघाट के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन महत्व की विस्तृत जानकारी दी।











