News
पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा

पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा
, हापुड़:
थाना हापुड़ क्षेत्र में देर रात एक युवक ने गृहक्लेश से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पत्नी बच्ची को लेकर मायके चली गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी कैलाश( 35) में पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। परिजनों और पड़ोसियों ने बताया कि गुरुवार रात कैलाश का पत्नी गौरा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। नाराज होकर पत्नी अपनी सात साल की बेटी के साथ मायके चली गई। पत्नी के जाने के बाद कैलाश ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला घरेलू विवाद के कारण आत्महत्या का लग रहा है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।











