छात्रा पर गले मिलने का दबाव बना रहे आरोपी शिक्षक को प्रबंध समिति ने किया संस्पेड, कमेटी से भी किया बाहर, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित

छात्रा पर गले मिलने का दबाव बना रहे आरोपी शिक्षक को प्रबंध समिति ने किया संस्पेड, कमेटी से भी किया बाहर, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित
हापुड़ ।
दिल्ली रोड स्थित इंटर कालेज में तैनात एक शिक्षक पर इंटरमीडिएट की छात्रा ने छेड़छाड़,अभद्र टिप्पणी और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को इस संबंध में प्रबंध समिति ने आरोपी शिक्षक को संस्पेड कर दिया और प्रबंध समिति में शिक्षक प्रतिनिधि से भी हटा दिया है। साथ ही तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के दिल्ली रोड़ स्थित एक इंटर कॉलेज में कार्यरत अर्थशास्त्र के शिक्षक डॉ. विजय कुमार मित्तल पर इंटरमीडिएट की पीडि़त छात्रा ने पिछले दो साल से कक्षा में अश्लील कमेंट व इंस्टाग्राम पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया था
उक्त प्रकरण में गुरुवार को कालेज प्रबंध समिति की एक आपत बैठक कालेज में बुलाई गई। जिसमें समिति प्रधान प्रदीप गुप्ता भट्टे वालें,प्रबंधक सुधीर चोटी, प्रधानाचार्य विजय गर्ग ने समिति के सामने पूरा प्रकरण रखा और विचार विमर्श किया।
समिति ने आरोपी शिक्षक डॉ विजय मित्तल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और प्रबंध समिति में शिक्षक प्रतिनिधि के पद से भी हटा दिया तथा मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गयी है। जो वरिष्ठ सदस्य अमित अग्रवाल मुन्ना के संयोजन में धर्मेंद्र शर्मा व विजय गुप्ता को लेकर बनाई है,कमेटी एक सप्ताह में प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रबंध कमेटी को सौंपेगी।
इस सम्बंध में प्रबंधक सुधीर चोटी,प्रधानाचार्य विजय गर्ग ने संयुक्त रूप से बताया कि कालेज में छात्राएं पूरी तरह सुरक्षित है,और रिपोर्ट आने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
———–











