स्टील्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक मजदूर की मौत, दूसरा झुलसा , फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

स्टील्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक मजदूर की मौत, दूसरा झुलसा , फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
, हापुड़(यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)। धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी फेज-3 स्थित एक स्टील्स फैक्ट्री में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह धौलाना क्षेत्र स्थित यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में मैसर्स सुख स्टील्स फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग की विकरालता को देखते हुए गाजियाबाद से 2 वाटर बाउजर और बुलाए गए। 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग को सिर्फ शेड-4 तक सीमित रखा गया। सर्च के दौरान शेड से गुलफाम 50 वर्ष निवासी बागपत का शव बरामद हुआ। शावेज 30 वर्ष निवासी धौलाना झुलस गए, उन्हें अस्पताल भेजा गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। पुलिस जांच कर रही है।











