M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

वन स्टॉप सेंटर में पीड़िताओं से सिर की मालिश-जूं निकलवाने का मामला, काउंसलर को हटाया

वन स्टॉप सेंटर में पीड़िताओं से सिर की मालिश-जूं निकलवाने का मामला, काउंसलर को हटाया

हापुड़। गढ़ रोड स्थित वन स्टॉप सेंटर में रह रही पीड़िताओं से घरेलू काम और सिर की मालिश कराने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। काउंसलर रविता चौहान को तत्काल प्रभाव से सेंटर से हटा दिया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर सेवा समाप्त करने की बात भी कही गई है।

जून माह में बुलंदशहर के एक अधिवक्ता ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को शिकायत भेजी थी। आरोप था कि सेंटर में रह रही नाबालिग समेत अन्य पीड़िताओं से घरेलू कार्य कराए जा रहे हैं। एक काउंसलर पीड़िताओं से अपना सिर, हाथ-पैर दबवाती है, तेल से मालिश और जूं तक निकलवाती है। अधिवक्ता ने इस संबंध में वीडियो भी भेजा था। साथ ही पीड़िताओं को परिजनों से मिलवाने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप भी लगाया।

शिकायत के बाद सेंटर में पीड़िताओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे। मामले की गंभीरता देखते हुए डीएम कविता मीना ने जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह को तलब कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने बताया कि मामले की जांच में काउंसलर रविता चौहान दोषी पाई गईं। उन्हें सेंटर से तत्काल हटा दिया गया है। जांच पूरी होने पर सेवा समाप्त कर दी जाएगी। वहीं वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक को लापरवाही के लिए अंतिम चेतावनी जारी की गई है। अन्य कर्मचारियों को भी भविष्य में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।



रविता चौहान ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि उनकी तबीयत खराब थी। दवा लेकर वह लेटी हुई थीं, तभी पीड़िता आकर उनके बालों से खेलने लगी। उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। हालांकि जांच में यह स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। वायरल वीडियो में प्रथम दृष्टया काउंसलर द्वारा पीड़िता से जूं निकलवाते दिख रही हैं।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page