M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

“हाथ लगाया तो हत्या करा दूंगी” – सुहागरात पर ही बोली दुल्हन, 3 दिन बाद प्रेमी के हवाले की पत्नी

“हाथ लगाया तो हत्या करा दूंगी” – सुहागरात पर ही बोली दुल्हन, 3 दिन बाद प्रेमी के हवाले की पत्नी

हापुड़। हापुड़ निवासी एक युवक की शादी फिल्मी कहानी “हम दिल दे चुके सनम” जैसी मोड़ ले गई। मेरठ निवासी युवती से 25 जून 2026 को हुई शादी के तीन दिन बाद ही पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। सुहागरात पर ही दुल्हन ने कह दिया था कि वह किसी और की है।

सुहागरात पर ही खोल दिया राज

पीड़ित युवक शुक्रवार को अपने पिता के साथ महिला थाने पहुंचा। शिकायती पत्र में बताया कि मेरठ के एक गांव की रहने वाली युवती से उसकी शादी 25 जून को हुई थी। आरोप है कि सुहागरात पर ही पत्नी ने कह दिया कि वह किसी और की अमानत है और उस पर सिर्फ उसी का हक है। अगर हाथ लगाया तो हत्या करा देगी।

युवक के अनुसार शादी के बाद से पत्नी लगातार फोन पर किसी से बात करती थी। परिजनों को जानकारी दी तो उन्होंने कहा कि “बेटी को यहां छोड़ जाओ”। युवक पक्ष ने इस तरह विदा करने से मना कर दिया।



3 दिन बाद प्रेमी को सौंपी



युवक ने बताया कि 28 जून को उसने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया। युवती पहले से ही किसी और से प्रेम करती थी, लेकिन परिजनों ने जबरन हापुड़ में शादी करा दी। भविष्य में कोई घटना न हो इसलिए युवक महिला थाने पहुंचकर सूचना देने आया है।



महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि दोनों पक्षों का मामला शांति से निपट गया है। युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई है। युवक ने भविष्य में कोई घटना न हो इसके लिए सूचना दी थी।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page