हापुड़ के वासु त्यागी ने CA परीक्षा पास कर किया परिवार और समाज का नाम रोशन

हापुड़ के वासु त्यागी ने CA परीक्षा पास कर किया परिवार और समाज का नाम रोशन
शिवपुरी निवासी समाज सेविका शिल्पा त्यागी के पुत्र हैं वासु, स्व. बलबीर सिंह त्यागी अतराडा वालों के सुपौत्र; घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता
हापुड़। शहर की शिवपुरी कॉलोनी निवासी वरिष्ठ समाज सेविका शिल्पा त्यागी और नवीन त्यागी के पुत्र वासु त्यागी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और समाज का गौरव बढ़ाया है। वासु की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों और समाज में खुशी का माहौल है।
दादा का बढ़ाया मान
वासु त्यागी स्वर्गीय बलबीर सिंह त्यागी अतराडा वालों के सुपौत्र हैं। उनके पिता नवीन त्यागी ने बताया कि वासु बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी और मेहनती रहा है। CA जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा पास करना उसकी लगन और कड़ी मेहनत का नतीजा है।
घर पर बधाइयों का सिलसिला
वासु की सफलता की खबर मिलते ही उनकी दादी, माता-पिता और परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। शुभकामनाएं देने के लिए घर पर रिश्तेदारों और समाज के लोगों का तांता लगा हुआ है। सभी ने वासु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समाज सेविका शिल्पा त्यागी ने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार गौरवान्वित है। वासु ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।











