M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

दीनी तालीम के दौरान बच्चियों से अभद्रता का आरोप, विरोध करने पर परिजनों को पीटा; 80 साल के बुजुर्ग समेत 3 घायल

दीनी तालीम के दौरान बच्चियों से अभद्रता का आरोप, विरोध करने पर परिजनों को पीटा; 80 साल के बुजुर्ग समेत 3 घायल

 हाफिज पर आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप, आपत्ति जताने पर लाठी-डंडों से हमला; उस्मान, आमिर, आदिल, अरशद समेत अज्ञात पर केस दर्ज

धौलाना। दीनी तालीम के दौरान बच्चियों के साथ अभद्र व्यवहार का विरोध करने पर परिजनों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि हाफिज द्वारा अनुचित सामग्री दिखाने और आपत्तिजनक व्यवहार करने पर आपत्ति जताने पर आरोपी पक्ष ने परिचितों को बुलाकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में 80 वर्षीय वृद्ध समेत तीन लोग घायल हुए हैं।

15 साल की बच्चियों से अभद्रता का आरोप
पीड़ित परिवार के अनुसार उनकी करीब 15 वर्षीय भांजियां दीनी शिक्षा लेने के लिए एक हाफिज के पास जाती थीं। आरोप है कि पढ़ाई के दौरान बच्चियों को अनुचित सामग्री दिखाई गई और उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया गया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने हाफिज से बात कर आपत्ति जताई।

कहासुनी के बाद किया हमला
बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी पक्ष ने अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट में 80 वर्षीय वृद्ध और दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



चार नामजद समेत अज्ञात पर केस
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर उस्मान, आमिर, आदिल, अरशद और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page