M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

फाइनेंस कंपनी का ब्रांच मैनेजर 4.72 लाख लेकर फरार, केस दर्ज

फाइनेंस कंपनी का ब्रांच मैनेजर 4.72 लाख लेकर फरार, केस दर्ज

हापुड़। मेरठ रोड स्थित सर्वोदय कॉलोनी की सत्या माइक्रो कैपिटल फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक पर 4.72 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। कंपनी के डिवीजनल मैनेजर की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी ब्रांच मैनेजर सतीश कुमार दूबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि पैसा मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।

डिवीजनल प्रबंधक आशीष यादव ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी आरबीआई से पंजीकृत है और स्वरोजगार योजना के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस ऋण देती है। सर्वोदय कॉलोनी शाखा में सतीश कुमार दूबे शाखा प्रबंधक था। आरोप है कि सतीश ऋण की वसूली कर किश्तें अपने पास रख लेता था और कंपनी में जमा नहीं करता था।

कंपनी रिकॉर्ड की जांच में गड़बड़ी सामने आने पर सतीश दूबे का ट्रांसफर मुरादनगर शाखा में कर दिया गया। लेकिन 12 जून 2025 के बाद वह बिना बताए फरार हो गया। ऑडिट में पता चला कि आरोपी ने कंपनी के कुल 4.72 लाख रुपये हड़प लिए हैं।

कंपनी अधिकारियों ने फोन पर संपर्क कर जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी सतीश ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद कंपनी ने पुलिस को तहरीर दी।



सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि डिवीजनल मैनेजर आशीष यादव की तहरीर पर सतीश दूबे के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी का प्रयास है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page