विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायकेवालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायकेवालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
, हापुड।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायकेवालों ने सुसरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला जसरूपनगर निवासी सोनम की शादी 6 मई 2026 को हुई थी। रविवार शाम को सुसरालियों ने सोनम को करंट लगने की सूचना मायकेवालों को देते हुए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनम की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मायकेवालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।











