News
किशोरी से रेप का फरार आरोपी गिरफ्तार ,भेजा जेल

किशोरी से रेप का फरार आरोपी गिरफ्तार ,भेजा जेल
हापुड़ ।
थाना हापुड़ क्षेत्र में एक किशोरी से रेप कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि चार जून को सुबह उनकी 13 वर्षीय बेटी अपने घर से दोस्त के घर जा रही थी। इसी दौरान गांव निवासी जोगेंद्र ने उसे रास्ते में रोका और जबरदस्ती ईख के खेत में खींच ले गया और रेप कर फरार हो गया।घर पहुंचकर किशोरी ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। पीड़ित महिला ने पुलिस में तहरीर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि रेप के फरार आरोपी जोगेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।











