इलाज के दौरान एक महिला की मौत , परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल कर्मियों पर मारपीट का आरोप

इलाज के दौरान एक महिला की मौत , परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल कर्मियों पर मारपीट का आरोप
हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पीड़ित परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है है।
जानकारी के अनुसार भोजपुर थाना क्षेत्र के अमराला गांव निवासी अनीता देवी को पिलखुवा के रामा हास्पिटल में ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था उपचार के दौरान अनीता देवी की हालत बिगड़ती चली गई। जिससे उनकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ग़लत इलाज के कारण मौत व सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया और
थानें में तहरीर दी है। व
थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।











