एक दिवसीय ICT प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

एक दिवसीय ICT प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
हापुड़ । राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में तकनीकी आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने एवं शैक्षिक गुणवत्ता का उन्नयन करने हेतु माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा स्थापित की गई ICT लैब के कुशल एवं उद्देश्यपूर्ण संचालन हेतु आदरणीय *जिला विद्यालय निरीक्षक डॉo श्वेता पूठिया* के निर्देशानुक्रम में *राजकीय इंटर कॉलेज बड़ौदा हिंदुवान हापुड़ में प्रधानाचार्य डॉo शैलेन्द्र कुमार* द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला हापुड़ के समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य/ प्रधानाध्यापिका एवं प्रभारी सदस्यों द्वारा प्रतिभागिता की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती राजेश कुमारी, डॉo जया मिश्रा, श्रीमती सुमन आर्य एवं अन्य सम्मानित सदस्यों द्वारा किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री शुभम (अनुदेशक) द्वारा समस्त उपकरणों के उपयोग आधारित जानकारी प्रदान की गई एवं तकनीकी समस्याओं के निस्तारण की जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा को बहुआयामी एवं छात्रोपयोगी बनाने हेतु तकनीकी आधारित शिक्षा प्रणाली को अपनाने एवं छात्र छात्राओं हेतु पाठ्य सामग्री को सरल बनाने हेतु ICT लैब के अधिकाधिक प्रयोग पर विशेष बल दिया गया।











