अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गर्दन काटने वालें पति को पुलिस ने भेजा जेल, पत्नी की हालत गंभीर

हापुड़
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी व्यक्ति ने गृहक्लेश व पत्नी पर शक के चलते गुस्से में आकर चाकू से अपनी पत्नी की गर्दन रेत डाली। चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंच पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हांलांकि अभी तक पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है ।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला इंद्रगढ़ी (मेहताबगढ़ी) निवासी सुनील कुमार की शादी 12 साल पूर्व हापुड़ केमोहल्ला फूलगढ़ी की नीलम(35 ) से हुई थी। वह अपनी पत्नी व तीन बच्चों अनिकेत, गगन व शिवा के साथ किराए के मकान पर रहता है तथा ज्वेलरी के डिब्बे बनाने का काम करता है, जबकि नीलम घरोंं में साफ-सफाई व अन्य घरेलू का काम करती है। जिस कारण पति उस पर शक करता था और आज दिन मारपीट करता रहता था।
मंगलवार सुबह तीनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। सुबह पत्नी से विवाद होने पर सुनील ने अपनी पत्नी नीलम का धारधार चाकू से गला रेत कर घायल कर दिया। नीलम की चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच और खून से लथपथ घायल नीलम को देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती करवाया पुलिस को सूचना दी। इस दौरान पड़ोसियों ने सुनील को पकड़ लिया।
सूचना मिलते ही थाना देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी पति को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया। घायल महिला का देवनंदनी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही घायल केपिता रामभूल, माता रामभूली, बहन पिंकी अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सुनील उनकी बेटी से रोजाना मारपीट करता था, परन्तु लोक लाज के चलते बेटी पति का उत्पीड़न सहन करती थी। उन्होंने दामाद पर बेटी की हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर जेल भेज दिया।











