M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सुबह कालोनी में टहल रहे युवक पर बंदरों के झुंड ने किया जानलेवा हमला , हुए घायल , वीडियो वायरल

सुबह कालोनी में टहल रहे युवक पर बंदरों के झुंड ने किया जानलेवा हमला , हुए घायल , वीडियो वायरल

हापुड़ ( यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

नगर पालिका परिषद की उदासीनता के चलते हापुड़ में रोजाना बंदरों व कुत्तों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। हर गली ,मौहल्लें, कालोनी में बंदर आती जाती महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को अपना निशाना बना रहे हैं। , राधापुरी में कालोनी में टहल रहे एक युवक पर बंदरों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से बचाकर अस्पताल भिजवाया। घटना से लोगों में भारी रोष है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ कि राधापुरी कालोनी में सुबह घर के बाहर टहल रहे अशोक अग्रवाल के बेटे पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर उन्हें सड़क पर गिरा दिया।
चीख-पुकार की आवाज सुनकर लोगों ने मौके पर पहुंच बंदरों के झुंड से मुक्त करवाया।

बंदरों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है।

शहर और आसपास के एरिया में बंदरों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शायद ही ऐसा कोई दिन हो, जब बंदर किसी को काटकर जख्मी नहीं कर रहे हो। लोगों का कहना है कि कई बार बंदरों को पकड़ने के लिए नगर पालिका के साथ-साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जा चुकी है। उसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। शहर के आर्य नगर, राधापुरी, श्रीनगर, जवाहर गंज, सरस्वती इन्क्लेब , शिवपुरी, मोदीनगर रोड, मेरठ रोड, बुलंदशहर रोड आदि एरिया के कई मोहल्ले में बंदर का आंतक है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page