64 लाख की लूट का 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, लूट के चार लाख रुपए बरामद

64 लाख की लूट का 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, लूट के चार लाख रुपए बरामद
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में राजस्थान के व्यापारी से हुई 64 लाख रुपए की लूट के एक ओर 25 हजार रुपए के ईनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और चार लाख रुपए व बैग बरामद किया।
जानकारी के अनुसार 31 जनवरी को हाईवे पर राजस्थान के व्यापारी से 64 लाख रुपये की लूट की गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जिला गाजियाबाद, थाना विजयनगर, सेक्टर-11 निवासी अकरम तथा थाना सिंभावली गांव माधापुर निवासी अर्जुन त्यागी घटना के बाद से फरार हो गए थे।पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मामले में लूट के आरोपी व 25 हजार रुपए के ईनामी बदमाश सिंभावली गांव माधापुर निवासी अर्जुन त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लूट के चार लाख रुपए व बैग बरामद किया।












