साइड देने को लेकर हुई फायरिंग में घायल की इलाज के दौरान मौत, मचा हड़कंप

साइड देने को लेकर हुई फायरिंग में घायल की इलाज के दौरान मौत, मचा हड़कंप
, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में भैंसा बुग्गी को साइड देने को लेकर दंबगों ने पड़ोसियों से मारपीट व फायरिंग के मामले में घायल आयुष की दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार 16 नवम्बर की रात रात बाबूगढ़ के गांव नूरपुर में रास्ते में खड़ी गाड़ी व टेक्टर हटाने को लेकर बुग्गी चालक के साथ दंबंगों ने मारपीट की थी ।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के ही दंबग तीन भाई पिन्नू, संजय व छोटू व उसके परिवार के सदस्यों ने शराब पीकर तंमचों व बंदूक से फायरिंग करने का आरोप लगाया था।
ग्रामीणों ने बताया कि गोली व छर्रे लगने से आयुष , निखिल
विजय , रवि , अनुज ,व अन्य घायल हो गए, जिनमें आयुष की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रैफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान देर रात आयुष की मौत हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।












