मौत में गए परिवार के घर में घुसकर चोरों ने की लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी

मौत में गए परिवार के घर में घुसकर चोरों ने की लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी
हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में चोरों ने
मौत में गए परिवार के घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव सादल्लापुर लोदी निवासी संजीव कुमार ने बताया कि गुरूवार को वह अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार के निधन पर गया था। वहां पहुंचने पर पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके घर के बाहर एक युवक खड़ा है, जो खुद को एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताता
है। कुछ समय बाद जब संजीव वापस लौटा, तो उसने देखा कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। चोर लाखों रुपये के जेवरात और पच्चीस हजार रुपये की नगदी सहित अन्य सामान चुरा लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












