99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छात्रा श्रैया बनी जिला टॉपर

मोदीनगर रोड स्थित श्रीमति ब्रहमा देवी कालेज की छात्रा श्रैया ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी, वहीं डीपीएस स्कूल की छात्रा वैष्णवी ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान वअंशिका कंसल ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।जिला टॉपर छात्रा को कालेज प्रधानाचार्या व शिक्षकों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
जिले में सीबीएसई बोर्ड से संचालित स्कूलों का बोर्ड ने दोपहर रिजल्ट घोषित किया। जिसमें मोदीनगर रोड स्थित श्रीमति ब्रहमादेवी कालेज की छात्रा श्रैया ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी। जबकि दूसरे स्थान पर दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा वैष्णवी ने 98.8 प्रतिशत अंक व तीसरे स्थान पर डीपीएस की छात्रा अंशिका कंसल ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय की छात्रा तानिया मित्तल व परी कंसल ने 97.20 प्रतिशत अंक दोनों ने बराबर हासिल किए हैं। टॉपर छात्राओं को प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
वहीं ब्रहमा देवी पब्लिक स्कूल सुमैया हुसैन पुत्री राशिद हुसैन ने पीसीबी में कालेज टॉप किया है। जिस पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
——-
शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम-
श्रीमती ब्रह्मादेवी स्कूल की प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने बताया कि सीबीएसई के 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। छात्रों ने रिजल्ट को लेकर संतुष्टि जताई है, इंटर में छात्रों का परिणाम अच्छा रहा है।











