M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

5 अप्रैल को होगी कांग्रेस की समीक्षा बैठक, प्रभारी प्रदीप नरवाल कार्यकर्ताओं से करेंगे संगठन संबंधित चर्चा

हापुड़।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने 5 अप्रैल को जनपद हापुड़ में आयोजित की जा रही कांग्रेस की समीक्षा बैठक के लिए कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा की और जनपद हापुड़ के समस्त कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि 5 अप्रैल को हापुड़ के गोल मार्केट स्थित पंडित छज्जूमल जी की धर्मशाला में राष्ट्रीय सचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रदीप नरवाल कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और संगठन पर समीक्षा बैठक करेंगे। शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा है कि दोपहर 12:00 बजे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रदीप नरवाल जनपद हापुड़ में पधारेंगे और कार्यकर्ताओं को आगामी रणनीति के बारे में बताएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद अपना 1 साल का कार्यकाल पूरा होने पर कार्यकर्ताओं को संगठन की उपलब्धियों और चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताएंगे।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि पिछले 1 साल के कार्यकाल में उन्होंने संगठन में अनेकों लोगों को जोड़ा और कई तरह की चुनौतियों का सामना भी किया। उन्होंने कहा कि यह चुनौतियां आगे चलकर संगठन को मजबूत तो करेंगी ही, साथ ही आने वाले चुनावों में संगठन की नई दिशा और दशा भी तय करेंगी। उन्होंने कहा हैं कि उनका लक्ष्य जनपद हापुड़ में संगठन को मजबूत करना हैं। इस दौरान पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी पति अरुण वर्मा, SC ST कांग्रेस के प्रदेश सचिव नरेश भाटी, जिला महासचिव गौरव गर्ग, जिला महासचिव इकबाल प्रधान, मनोज कौशिक, जस्सा सिंह, महबूब अली आदि लोग मौजूद रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page