श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा एवं भजन संध्या का आयोजन संपन्न

हापुड़।
श्री गंगा यमुना सिद्ध पीठ, श्री दिव्य धाम बालाजी मंदिर, दिल्ली रोड हापुड़ में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विशाल भंडारा एवं विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विशाल भजन संध्या आयोजित हुई, जिसमें वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक पंडित गोविन्द शर्मा जी ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। प्रभु इच्छा तक विशाल भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर सभी कष्टों से निवारण प्राप्ति हेतु विशेष विभूति वितरण भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
हनुमान जन्मोत्सव का महत्व:धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान जी का जन्म त्रेतायुग में भगवान श्रीराम की सेवा एवं धर्म की स्थापना हेतु हुआ था। वे अटूट भक्ति, शक्ति, निष्ठा और समर्पण के प्रतीक माने जाते हैं। हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हमें यह प्रेरणा देता है कि जीवन में साहस, सेवा और प्रभु भक्ति का मार्ग अपनाकर हर कठिनाई को दूर किया जा सकता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है तथा सभी प्रकार के भय, रोग और संकटों का निवारण होता है।
मंदिर पीठाधीश्वर स्वामी यशवर्धनाचार्य जी महाराज ने सभी श्रद्धालु भक्तों का आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।











