2 लाख रुपये और बुलेट दहेज में न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहित को जान से मारने का किया प्रयास

हापुड़। दहेज में 2 लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को प्रताडि़त किया। ससुर ने भी महिला के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद उसका दुपट्टे से गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। पीडि़ता ने आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नगर क्षेत्र निवासी पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी दिनांक 23 अक्टूबर 2017 में बुलंदशहर के एक गांव निवासी युवक से मुस्लिम रीति-रिवाजों से सम्पन्न हुई थी। उसके पिता ने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार करीब 8 लाख रुपये खर्चा किया। लेकिन शादी के 2 दिन बाद से ही पति, ससुर, सास, नंद दहेज में बुलेट मोटर साइकिल और 2 लाख रुपये की मांग करने लगे। असमर्थता दिखाने पर प्रार्थिनी के साथ दहेज की खातिर उसके साथ मारपीट और प्रताडि़त किया जाने लगा।

Exit mobile version