तेज रफ्तार वाहन ने मयूरी में मारी टक्कर, महिलाओं सहित सात घायल

तेज रफ्तार वाहन ने मयूरी में मारी टक्कर, महिलाओं सहित सात घायल
, हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गुरुवार दोपहर खेत से धान लगाकर मयूरी में लौट रहे श्रमिकों से भरी मयूरी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मयूरी सवार 6 महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए।
हापुड़ में गुरुवार शाम मेरठ बाईपास स्थित पटना फ्लाईओवर पर एक सड़क हादसा हुआ। लोधीपुर के सात मजदूर मयूरी वाहन से धनोरा से लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने पीछे से मयूरी को टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
जानकारी के अनुसार लोधी पुर निवासी कुछ मजदूर खेत से धान लगाकर ई रिक्शा से वापस घर लौट रहे थे, तभी मेरठ हाइवे पर पटना फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें सात लोग घायल लोधीपुर निवासी ऋषिपाल, संगीता, रेखा, रामवती, रेशम, ममता और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।












